आसमान में कलाबाजियां खाने लगा इंडिगो का विमान, तो राकेश टिकैत बोले- इसकी जांच होनी चाहिए, लोग ऐसे लेने लगे मजे

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 21, 2022

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत हैदराबाद से इंडिगो एयरलाइंस के विमान से त्रिचीपल्ली जा रहे थे। इस दौरान आसमान में उनका विमान कलाबाजियां खाने लगा। राकेश टिकैत ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

राकेश टिकैत के इस ट्वीट पर अब लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मोहित गुप्ता नाम के एक यूजर ने लिखा कि किसान तो गरीब होता है उसके पास फ्लाइट के पैसे कहां से आए? माजिद नाम की एक यूजर ने लिखा कि जानबूझकर आपकी बेहद कीमती जान को मौसम ने खतरे में डाला है, पूज्य वरुण देव के खिलाफ इसकी जांच होनी चाहिए।

राकेश कुमार नाम के एक यूजर ने लिखा कि धरना दो भाई इसके खिलाफ तो। यह तो एकदम नया मुद्दा है। इस पर सड़क जाम करने की बजाए आकाश मार्ग जाम करो। संदीप गोयल नाम के यूजर ने लिखा कि इसमें जरूर बीजेपी की कोई चाल है, बीजेपी ने जानबूझकर मौसम खराब करवाया है। संजय ठाकुर नाम की एक यूजर ने लिखा कि, गरीब किसान प्लेन में घूम रहा है और कितने अच्छे दिन चाहिए। आनंद नाम के यूजर ने लिखा कि वहीं पर धरना देने बैठ गए होते या फिर हवाई जहाज का रोड ब्लॉक कर दिए होते।

प्रमुख खबरें

CM Rekha Gupta ने जारी किया Winter Action Plan, दिल्ली में Non BS-VI गाड़ियों की एंट्री पर रोक

Suvendu Adhikari केस में पुलिस को नहीं मिला आपत्तिजनक सामान, High Court में दी रिपोर्ट

Cockroach Home Remedies: Kitchen में लहसुन और तेजपत्ता भगाएंगे छिपकली व Cockroach, केमिकल स्प्रे से बचें

Asian Games Tennis: Sumit Nagal और दक्षिणेश्वर सुरेश पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे