IndiGo Ventures करेगा Sarvam में निवेश, विमानन संचालन में होगा सुधार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 28, 2026

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की उद्यम पूंजी इकाई इंडिगो वेंचर्स ने शुक्रवार को कहा कि वह कृत्रिम मेधा (एआई) कंपनी सर्वम में निवेश करेगी। निवेश की वित्तीय जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है। बयान के अनुसार, यह निवेश इंडिगो और सर्वम के बीच पहले से चली आ रही साझेदारी को आगे बढ़ाता है।

इंडिगो वेंचर्स सर्वम के सीरीज-बी वित्तपोषण दौर के तहत निवेश करेगा। बयान के मुताबिक, इंडिगो और सर्वम ग्राहक अनुभव, कर्मचारियों की उत्पादकता और विमानन परिचालन से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में एआई अनुप्रयोगों को विकसित और परखना जारी रखेंगे। सफल अनुप्रयोगों को इंडिगो के पूरे नेटवर्क में लागू करने की भी संभावना होगी।

इंडिगो के मुख्य डिजिटल एवं सूचना अधिकारी नीतन चोपड़ा ने कहा कि सर्वम के साथ साझेदारी से कंपनी को भारत में विकसित और घरेलू बाजार की जरूरतों के अनुरूप तैयार अत्याधुनिक एआई क्षमताओं तक पहुंच मिलेगी।

प्रमुख खबरें

Yogi पर बड़ा फैसला लेने वाली है बीजेपी, पूरा देश हैरान!

Karnataka Minister B Nagendra ने पद संभालने के 25 दिन बाद दिया इस्तीफा

Ethanol Blending Program पर अडिग BPCL, देश में E20 Petrol ही रहेगा जारी, E10 लाने की योजना से इनकार

Manoj Jarange Patil शुरू करेंगे Hunger Strike; Maratha Reservation पर सरकार को दी बड़ी चेतावनी