ब्रिटेन के साथ मिलकर इंदिरा गांधी ने किया था गोल्डन टेंपल पर अटैक, ऑपरेशन ब्लूस्टार को लेकर BJP सांसद का दावा

By अंकित सिंह | Jul 07, 2025

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया है कि स्वर्ण मंदिर में 1984 का विवादास्पद ऑपरेशन ब्लू स्टार ब्रिटिश सरकार के सहयोग से चलाया गया था। दुबे ने दावा किया कि ऑपरेशन के दौरान ब्रिटिश सैन्य अधिकारी अमृतसर में मौजूद थे, जिसमें स्वर्ण मंदिर परिसर के अंदर छिपे आतंकवादियों को निशाना बनाया गया था। दुबे ने एक्स पर लिखा कि 1984 में स्वर्ण मंदिर पर इंदिरा गांधी जी ने आक्रमण ब्रिटेन के साथ मिलकर किया, ब्रिटेन की सेना के अधिकारी उस वक़्त अमृतसर में मौजूद थे। कांग्रेस के लिए सिख समुदाय केवल खिलौना मात्र है।

बाद में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे मे एएनआई से बातचीत में कहा कि ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने 1984 में गृह मंत्रालय को एक पत्र लिखा था- उसमें लिखा है कि भारत ने तकनीकी और भौतिक मदद मांगी और हमारे (ब्रिटिश) लोग वहां गए। कांग्रेस 6 महीने से स्वर्ण मंदिर पर हमले की योजना बना रही थी। जांच में पता चला कि ब्रिटिश सेना के नेतृत्व में भारतीय सेना ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आपने भिंडरावाले को जन्म दिया और फिर ब्रिटिश सेना की मदद लेकर सिखों के सबसे बड़े धार्मिक स्थल पर हमला किया। 

इसे भी पढ़ें: आप की अदालत: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने केजरीवाल के शीश महल में शिफ्ट न होने का फैसला क्यों लिया, कहा-

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिख समुदाय के साथ तीन अन्याय किए हैं - आपने 1947 में करतारपुर साहिब पाकिस्तान को दे दिया, और पूरे समुदाय ने विरोध जताया... 1984 में जब सिख उग्रवाद बढ़ रहा था, तो आपने भिंडरवाले को लाया और फिर जैल सिंह को राष्ट्रपति बनाया। बाद में, आपने ब्रिटिश सेना की मदद से स्वर्ण मंदिर पर हमला किया। इंदिरा गांधी की दुर्भाग्यपूर्ण हत्या के बाद, सिख दंगे हुए और कांग्रेस नेताओं ने सिखों को मार डाला, खासकर दिल्ली में। जब 2004 में एक समिति बनाई गई, तो आपने एक और सिख को प्रधानमंत्री बनाया, मनमोहन सिंह। आपने सिख लोगों को कठपुतली की तरह इस्तेमाल किया है।

प्रमुख खबरें

INDIA गठबंधन की दिल्ली में 30 सितंबर को हो सकती है बैठक, Mamata Banerjee ने Rahul Gandhi से की बात

RJD Protests in Ranchi: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी सीमित शक्तियों का खुलासा कर दिया

Chhattisgarh में Dalli Rajhara-Rowghat रेलवे लाइन का अंतिम 17.5 किमी ट्रैक तैयार