By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2020
मुंबई। उड़ानों का प्रशिक्षण देने वाले सरकारी संस्थान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी परिसर में ड्रोन पायलट प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने के लिये ड्रोन डेस्टिनेशन के साथ समझौता किया है। ड्रोन डेस्टिनेशन दिल्ली में स्थित ड्रोन निर्माता कंपनी हबलफ्लाई टेक्नोलॉजीज की सहयोगी इकाई है। संस्थान इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत अपने अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे की सुविधा प्रदान करेगा।