बेगूसराय में अंधाधुंध फायरिंग, बदमाशों ने 30 KM तक गोलियां बरसाईं, 1 व्यक्ति की मौत, कई घायल, बीजेपी बोली- बिहार में कानून नाम की चीज ही नहीं बची

By अभिनय आकाश | Sep 13, 2022

बिहार के बेगूसराय में बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से सभी दहशत में हैं। एक बाइक पर सवार दो बदमाश बेगूसराय से पटना की ओर बड़ते समय कई जगहों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। एक व्यक्ति जिसका नाम इंजीनियर चंद्रकुमार बताया जा रहा है उसकी मौत हो गई है। चंद्रकुमार बिहट का रहने वाला है। इसके अलावा कई लोग इस गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। ओपन फायरिंग की घटना पर बीजेपी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि लगता है जैसै बिहार में कानून नाम की चीज नहीं बची है। 

इसे भी पढ़ें: 'बिहार में अब बजट को लेकर घामासान', वित्त मंत्री ने केंद्र पर लगाया पैसे नहीं देने का आरोप, भाजपा का पलटवार

बेगूसराय में सामूहिक गोलीबारी की घटना पर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में न सरकार है, न अपराधियों में कानून का खौफ। अपराधियों ने निडर होकर कई लोगों पर गोलियां चलाईं और 4 थाना क्षेत्रों में 30 किमी की यात्रा की, लेकिन वे पुलिस द्वारा पकड़े नहीं गए। इस पर सीएम दें बयान। गिरिराज सिंह ने कहा कि हम मांग करते हैं कि राज्य सरकार गोलीबारी की घटना में मृतकों के परिवार को कम से कम एक करोड़ रुपये और घायलों को 50-50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दे। बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे बिहार में कानून नाम की चीज बची ही नहीं है। 

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर