Indo-Pak Tension: आकाश डिफेंस सिस्टम ने Pakistan की हवा निकाली, कंपनी के शेयर पहुंचे आसमान पर

By रितिका कमठान | May 10, 2025

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और संघर्ष कम होता नहीं दिख रहा है। दोनों देशों के बीच स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत पर लगातार पाकिस्तान मिसाइल और ड्रोन अटैक कर रहा है। भारत भी पाकिस्तान के इन हमलों का जवाब दे रहा है। इन हमला को नाकाम करने में स्वदेशी आकाश एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम ने भारतीय सेना की मदद की है।

आकाश वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और आकाश हथियार प्रणाली का निर्माण भारतीय कंपनियां भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने किया है। पाकिस्तान के हमलों में आकाश मिलाइस ने करारा जवाब दिया है। इसने पाकिस्तान की मिसाइलों और ड्रोन को बुरी तरह से तहस नहस कर दिया है। वहीं कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को इन कंपनियों के शेयर ने मार्केट में धमाका कर दिया। एक तरफ शेयर नीचे गिर रहे थे वहीं दूसरी ओर इस कंपनी के शेयरों ने धमाल मचा दिया। 

वहीं बीएसई पर बीडीएल के शेयर कारोबार के दौरान 9.73 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके सेयर का कारोबार 1455 रुपये पर शुरु हुआ था जो कि 1595 पर पहुंच गया था। इन शेयरों ने दमदार रफ्तार पकड़ी थी। वहीं दिन के अंत तक ये शेयर 5.79 फीसदी की तेजी के साथ 1528 रुपये पर बंद हुआ था।

बता दें कि डिफेंस सेक्टर के स्टॉक में तेजी देखने को मिली है। इसका असर कंपनी के मार्केट कैप पर भी देखने को मिला है। कंपनी का मार्केट कैट अब बढ़कर 56150 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं बीडीएल के शेयर में भी तेजी देखने को मिली है। इसके शेयर रॉकेट की रफ्तार से भागे है। डिफेंस स्टॉक शुक्रवार को 305 रुपये के साथ खुले थे और इसमें 4.88 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। बता दें कि डिफेंस में पारस डिफेंस का शेयर 8.37% उछलकर 1473 रुपये पर, Mazagon Dock Shipbuilders Share 2925 रुपये पर बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर