सोने की अवैध खदान में भूस्खलन, 12 महिलाओं की मौके पर ही हुई मौत; 2 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2022

मेडन (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर सोने के अवैध खनन अभियान के दौरान भूस्खलन हो गया जिसके चलते करीब 12महिलाएं कई टन मि्टटी के नीचे दब गई, जिनके शवों को बचाव दल ने बाहर निकाला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्थानीय पुलिस प्रमुख मार्लोन राजगुकगुक ने बताया कि उत्तरी सुमात्रा के मांडैलिंग नेटाल जिले के एक दूरदराज के गांव में एक छोटी और अनधिकृत सोने की खदान में लगभग 14 महिलाएं बृहस्पतिवार को 2 मीटर (6.5 फीट) गहरे गड्ढे में सोने की तलाश कर रही थीं। तभी भूस्खलन ने आसपास की पहाड़ियों को हिला दिया और वे सभी महिलाएं उसकी मिट्टी के नीचे दब गईं।

इसे भी पढ़ें: धार्मिक स्वतंत्रता पर ‘यूएससीआईआरएफ’ की रिपोर्ट भारत के खिलाफ, पक्षपातपूर्ण:अमेरिकी संगठन

राजगुकगुक ने बताया कि दो घंटे तक चले तलाशी एवं बचाव अभियान में दो घायल महिलाओं को बचाया लिया गया और 12 अन्य महिलाओं के शवों को मलबे से निकाला गया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने क्षेत्र में सोने के अवैध गड्ढों को बंद कर दिया है जहां से बृहस्पतिवार को हुए भूस्खलन से पहले तक ग्रामीण पारंपरिक तरीके से सोना निकालते थे।

प्रमुख खबरें

Gurugram Police ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, एक आरोपी गिरफ्तार

Dhurandhar Box Office Collection | रणवीर सिंह की धुरंधर रचेगी इतिहास, 1000 Cr क्लब में शामिल होने से बस थोड़ा सा दूर

दिल्ली वायु प्रदूषण: नो PUC, नो फ्यूल अभियान के पहले दिन 3700 वाहनों का किया गया चालान

Rajasthan : सिरोही में ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार