इंडोनेशियाई तानाशाह सुहार्तो का बेटा पापुआ से चुनाव लड़ेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2018

जकार्ता। बरकारया पार्टी ने आज कहा कि इंडोनेशिया के तानाशाह सुहार्तो के सबसे छोटे बेटे एवं उच्चतम न्यायालय के एक न्यायाधीश की हत्या के आदेश देने के मामले में दोषी ठहराए गए टोमी सुहार्तो पापुआ से चुनाव लड़ेंगे। बरकारया पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी बदरूद्दीन आंदी पिकुनांग ने एएफपी से कहा कि टोमी अप्रैल के चुनाव में खड़े होंगे। पिकुनांग ने कहा, ‘‘ यह वहां के लोगों की दरख्वास्त है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमेशा सकारात्मक और नकारात्मक विचार होंगे , लेकिन हम बस सकारात्मक को देख रहे हैं। टोमी सुहार्तो को महंगी कार के शौकीन एक प्लेब्वाय के रूप में जाना जाता है। उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में सजा सुनाने वाले एक न्यायाधीश की हत्या के लिए एक हत्यारे की सेवा ली थी। इस मामले में 15 साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। उन्होंने जेल में सिर्फ चार साल की सजा काटी और 2006 में उन्हें रिहा कर दिया गया। 

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी