Maharajganj: फर्जी पहचान पत्र बनवाकर रह रही Indonesian महिला Sonauli सीमा पर पकड़ी गई

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 12, 2026

भारत में कथित तौर पर अपनी राष्ट्रीयता छिपाकर फर्जी पहचान के आधार पर मतदाता पहचान पत्र, आधार और पैन कार्ड बनवाने वाली एक इंडोनेशियाई महिला को महराजगंज जिले की सोनौली सीमा पर आव्रजन अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि महिला वर्ष 2005 में भारत आई थी और कथित तौर पर ली किम लियान नाम से रह रही थी। उन्होंने बताया कि महिला को 10 नवंबर को शाम करीब साढ़े सात बजे नेपाल जाने के लिए सोनौली आव्रजन कार्यालय पहुंचने पर हिरासत में लिया गया और जांच के दौरान उसने भारतीय मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत किया, मगर हिंदी ठीक से नहीं बोल पाने पर अधिकारियों को उस पर संदेह हुआ।

अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ के दौरान उसने रोहाना नाम का इंडोनेशियाई पासपोर्ट प्रस्तुत किया, जिसमें उसकी जन्मतिथि 20 अक्टूबर 1970 दर्ज थी और यह विवरण उसके भारतीय पहचान पत्र से अलग था। उन्होंने बताया कि उसका पासपोर्ट 11 अगस्त 2033 तक वैध था, जबकि उसका बहु-प्रवेश रोजगार वीजा नौ नवंबर 2026 को समाप्त हो चुका था। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान इंडोनेशियाई महिला के पास से चीन और जापान के वीजा भी मिले।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि उसने चीन, जापान और ताइवान समेत कई देशों की यात्रा की थी और नवंबर 2025 में चीन से भारत लौटी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला एक गैर सरकारी संगठन के माध्यम से कोलकाता स्थित बौद्ध केंद्र से जुड़ी थी और उसकी अध्यक्ष थी। उन्होंने बताया कि वह लद्दाख के एक निवासी के संपर्क में भी थी तथा भारतीय बौद्ध भिक्षुओं की चीन यात्रा के लिए तकनीकी सहायता उपलब्ध कराती थी।

सोनौली के थाना प्रभारी विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला के खिलाफ 11 नवंबर की रात धोखाधड़ी, जालसाजी, जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल तथा आव्रजन एवं विदेशी नागरिकों से संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस उसके भारत में रहने, पहचान पत्र हासिल करने और विदेशी संपर्कों की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

वैश्विक निवेशक भारत को बनाएं अपना ठिकाना: CII सम्मेलन में बोले Piyush Goyal

वे अपना सब कुछ झोंक देते हैं: निर्देशक William Eubank ने बताया, क्यों Jim Caviezel घोस्ट सोल्जर के इस दमदार रोल के लिए हैं एकदम परफेक्ट

विश्व बैंक के ताजा आंकलन के अनुसार भारत में घट रही है गरीबी

महंगाई ने दिया बड़ा झटका! अक्टूबर में 6.09% पर पहुंची दर, 2 साल के High पर रिटेल इंफ्लेशन