बंगाणा में बनेगा इंडोर स्टेडियम, वॉलीबाल का उत्कृष्ठता केंद्र खोलने का भी करेंगे प्रयासः अनुराग

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 17, 2021

ऊना।  केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर अपने एक दिन के कुटलैहड़ प्रवास के दौरान क्षेत्र के भविष्य से जुड़ी कुछ योजनाओं का खाका खींच गए। अनुराग ठाकुर ने बंगाणा में इनडोर स्टेडियम की घोषणा की और कहा कि यहां पर वॉलीबाल का उत्कृष्ठता केंद्र भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं में वॉलीबाल के खेल को लेकर विशेष रुचि है तथा उत्कृष्ठता केंद्र खुलने से यहां के युवाओं को लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: भाजपा को वोट का मतलब विकास की गति दोगुना करना :भारद्वाज

 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि बंगाणा में इग्नू का केंद्र भी खोलने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए वह स्वयं केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री से दिल्ली में बात करेंगे। इस केंद्र के खुलने से न सिर्फ युवाओं को बल्कि कामकाजी महिलाओं व पुरूषों को भी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज युवाओं के कौशल विकास के लिए केंद्र सरकार विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन कर रही है। प्रतिस्पर्धा के दौर में कुशल एवं पेशेवर व्यक्तियों की मांग रहती है, इसलिए युवा सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ उठाकर खुद को हुनरमंद बनाएं। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस पार्टी झूठ बोलने और अफवाहें फैलाने में एक्सपर्ट : खन्ना

वहीं ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का एक दिवसीय कुटलैहड़ प्रवास सफल रहा है। जहां उन्होंने 8.58 करोड़ रुपए की लागत से बनी बौल-तलेहड़ा-सनहाल सड़क का शुभारंभ किया, वहीं कुल 36 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किए। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर के सहयोग से बंगाणा में बड़ा इनडोर स्टेडियम भी बनेगा, वहीं इग्नू केंद्र भी खुलेगा, जिसका फायदा पूरे कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को डबल इंजन की सरकार का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है और प्रदेश निरंतर शिखर की ओर अग्रसर है।

प्रमुख खबरें

न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I में Kuldeep Yadav और वरुण को मौका मिलना मुश्किल: बहुतुले

Miyapur Land: Supreme Court का फैसला KCR और BRS के मुंह पर तमाचा, बोले Revanth Reddy

Bank of Baroda का Q2 Net Profit 36 प्रतिशत बढ़ा, 6,532 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बनाया

Delhi High Court के फैसलों और IP डिवीजन की वैश्विक ख्याति, CJI Surya Kant ने सराहा