Indore में कार न मिलने पर पति ने दिया तीन तलाक, पुलिस ने दर्ज किया केस

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 27, 2026

इंदौर में दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर अपनी पत्नी को तीन तलाक देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को दहेज में कार की मांग को लेकर ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था।

सिंह ने बताया कि महिला का आरोप है कि यह मांग पूरी नहीं किए जाने पर उसके पति ने शादी का रिश्ता खत्म करने की नीयत से उसे तीन बार तलाक बोला। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019, दहेज प्रतिषेध अधिनियम और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 एक साथ तीन बार तलाक बोलकर वैवाहिक संबंध खत्म करने की प्रथा पर रोक लगाता है।

इस कानून के तहत दोषी के लिए तीन साल तक के कारावास का प्रावधान है।

प्रमुख खबरें

संसद की विशेष बैठक Delimitation आगे बढ़ाने की चाल, हिमाचल के मंत्री Chander Kumar का आरोप

IBM का बड़ा फैसला: Consulting Division में अधिकांश पदों के लिए US वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद, भारतीय कर्मचारियों पर गहरा असर

Wedding फंक्शन में चार चांद लगा देंगे ये 7 खूबसूरत Peacock Bangles

Baingan Recipe: रोजाना वाले बैंगन को भूल जाएंगे, एक बार ट्राई करें स्पेशल रेसिपी