मध्यप्रदेश के इंदौर में दो आरोपियों द्वारा नकली प्लास्टर उतारने का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026

इंदौर (मध्यप्रदेश), 30 जुलाई इंदौर में मारपीट और तोड़फोड़ के आरोपों में गिरफ्तार दो युवकों को कथित तौर पर फर्जी प्लास्टर चढ़ाए जाने और बाद में खुद उनके द्वारा यह प्लास्टर हटाए जाने के वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर कथित घटना का वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

वीडियो बनाने वाला एक अज्ञात व्यक्ति यह आरोप लगाता भी सुनाई देता है कि इस पुलिस कर्मी ने दोनों आरोपियों से 20,000 रुपये की रिश्वत ली है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ओमप्रकाश ने बताया कि हीरा नगर थाना क्षेत्र में 23 जुलाई को पुलिस के संज्ञान में एक प्रकरण आया था जिसमें दो युवकों ने एक व्यक्ति से कथित तौर पर मारपीट और तोड़फोड़ की थी। ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ संबद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था और बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेजा गया था।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दोनों आरोपियों से जुड़े वीडियो का संज्ञान लिया गया है और इनकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा,‘‘जांच में जो तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Municipal Election Result: 4179 वार्ड जीतकर BJP आगे, 4 नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत

Afghanistan में Mujahideen ने पकड़ा, Kerala की महिला Travel Vlogger Backpacker Arunima का दावा

बारां नगर परिषद में AAP का परचम, 60 में से 31 सीटें जीतकर तोड़ा कांग्रेस का 15 साल का राज

HFCL का बड़ा फैसला, क्षमता विस्तार के लिए Capex बढ़ाकर 1800 करोड़ रुपये किया