इंदौर पुलिस की वेबसाइट हुई हैक, फ्री कश्मीर पाकिस्तान का संदेश किया चस्पा

By सुयश भट्ट | Jul 13, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश इंदौर पुलिस की वेबसाइट हैक होने का बड़ा मामला सामने आया है। पाकिस्तानी हैकर्स ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट को निशाना बनाते हुए कांटेक्ट अस पेज को हैक कर लिया। हैकर्स ने अधिकारियों के कॉन्टेक्ट डिटेल के पास मोहम्मद बिलाल और फ्री कश्मीर पाकिस्तान का संदेश चस्पा किया है।

बता दें कि वेबसाइट हैक की जानकारी आला अधिकारियों को लगी। पूरे विभाग में हड़कंप सा मच गया । जिसके बाद सायबर विशेषज्ञों की मदद से पेज को ब्लॉक कराया गया। फिलहाल सायबर एक्सपर्ट पेज के डाटा को रिकवर करने में लगे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:सोशल मीडिया के जरिए लोगों को करते थे ब्लैकमेल, भोपाल पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

वही इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पाराशर ने कहा कि वेबसाइट हैकिंग की जानकारी मिली थी जिसके बाद वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया गया है। वेबसाइट की एडिटिंग की जा रही है और साथ ही इस तरह की आगे हैकिंग ना हो इसको लेकर सिक्योरिटी फीचर्स भी बढ़ाए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी Navratri की बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

CEC के इस्तीफे की मांग पर कॉजपा का प्रदर्शन, Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

Bollywood महानायक Amitabh Bachchan मना रहे 84वां जन्मदिन, 5 दशक से कायम है सिनेमा पर राज

Delhi में सुरक्षा कड़ी, कॉजपा के प्रदर्शन के ऐलान के बाद 30,000 से अधिक जवान तैनात