Indore Cleanest City | सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर ने 8वीं बार 'सबसे स्वच्छ शहर' का खिताब बरकरार रखा

By रेनू तिवारी | Jul 17, 2025

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के पुरस्कारों की घोषणा के साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर को "सुपर स्वच्छ लीग शहरों" में सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया। इंदौर दस लाख की आबादी वाली श्रेणी में भी सबसे स्वच्छ शहर रहा, उसके बाद सूरत, नवी मुंबई और विजयवाड़ा का स्थान रहा।

इसे भी पढ़ें: R Praggnanandhaa ने ने कार्लसन को दी मात, फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम में बनाई बढ़त

स्वच्छ सर्वेक्षण के नतीजे बृहस्पतिवार को घोषित किए गए। तीन से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में नोएडा पहले स्थान पर, चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर और मैसूर तीसरे स्थान पर रहा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: Kashmir में आतंकवादियों को हथियार और राशन पहुँचा रहे हैं ड्रोन, ISI की साजिश सुरक्षाबलों के लिए बनी नई चुनौती

 

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल और अन्य लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। 10 जुलाई को, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 74वें जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्वच्छता अभियान चलाया गया। लखनऊ की महापौर सुषमा खारवाल के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने स्वच्छता अभियान चलाया। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, लखनऊ की मेयर सुषमा खरकवाल ने कहा, "आज लखनऊ के लोकप्रिय सांसद और देश के रक्षा मंत्री का जन्मदिन है। आज लखनऊ एक बड़े स्वच्छता अभियान में हिस्सा ले रहा है। यह लखनऊ की जनता की ओर से उन्हें एक तोहफ़ा है।"

प्रमुख खबरें

Delhi blast case probe:दिल्ली ब्लास्ट केस में 9वीं गिरफ्तारी, आत्मघाती हमले की कसम खाने वाला सुसाइड बॉम्बर यासिर डार अरेस्ट

Bhima Koregaon: जमानत की पाबंदियों में ढील, बॉम्बे हाई कोर्ट ने गौतम नवलखा को दिल्ली लौटने की अनुमति दी,

BMC Election 2025: एकला चलो की राह पर अजित पवार, 50 सीटों के लिए बनाया प्लान

गरीब कल्याण भाजपा का संकल्प, विपक्ष पर भड़के शिवराज, कहा- लोकतंत्र को भीड़तंत्र में बदलना ठीक नहीं