इंदु गोस्वामी ने चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 10, 2022

शिमला ।  पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव का परिणाम आने पर संसद सदस्य राज्यसभा सुश्री इंदु गोस्वामी  ने चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। हर-हर मोदी घर-घर मोदी का  नारा हर घर तक पहुंचाने के लिए अपने लाखों कार्यकर्ताओं का दिल से बहुत बहुत धन्यवाद व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। आज पूरे देश में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास की कार्यप्रणाली मजबूत हुई है। समाज के हर वर्ग को सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, अच्छी कानून व्यवस्था देने व अंतरराष्ट्रीय संबंधों तथा आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दों का समाधान करने के लिए वर्तमान केंद्र सरकार ने काम किया है, इसी का परिणाम है कि चार राज्यों के चुनावी नतीजों में मोदी जी के नेतृत्व और उनकी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अपार जनसमर्थन मिला है।

 

आज देश के लोकतंत्र को मजबूती मिलने लगी है।देश का युवा, महिला व बुजुर्ग सभी वर्ग भाजपा के विकासात्मक कार्यों के प्रति विश्वास दिखा रहे हैं। इसलिए यह परिणाम ऐतिहासिक हैं। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त रूप से चल रही है, हमारी सरकार ने यूक्रेन व रूस युद्ध में भी सकारात्मक भूमिका निभाई। 

प्रमुख खबरें

भ्रष्टाचार के आरोप में IAS Shikhar Agrawal और गोयल फैशन्स पर ACB की प्राथमिकी

Budget से पहले पूंजी बाजार प्रतिनिधियों की मांग, Capital Gains Tax और STT घटाए सरकार

Jagdish Chandra Bose के आवास Shanti Bhawan की दुर्दशा पर Jharkhand High Court सख्त

COP-31 में बिजली हिस्सेदारी प्रस्ताव और Climate Aid पर विकसित देशों से भिड़ा भारत