इंडस टावर्स ने कारोबार जारी रखने के लिए वोडाफोन आइडिया से बकाया चुकाने को कहा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2022

नयी दिल्ली। मोबाइल टावर सेवाप्रदाता इंडस टावर्स ने कर्ज में डूबी वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) को नवंबर के बाद कारोबार जारी रखने के लिए बकाया रकम चुकाने और हर महीने समय पर भुगतान करने के लिए कहा है। इस घटनाक्रम से वाकिफ सूत्रों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि वोडाफोन आइडिया के बढ़ते बकाया पर स्वतंत्र निदेशकों द्वारा चिंता व्यक्त करने के बाद कंपनी ने दूरसंचार संचालक से यह कहा है।

इसे भी पढ़ें: इमरान खान का ऑडियो लीक, अपने प्रधान सचिव के साथ विदेशी साजिश पर कर रहे हैं चर्चा

एक अन्य सूत्र ने कहा कि अमेरिकन टावर कॉरपोरेशन (एटीसी) भी अपने बकाये को सुरक्षित करने के लिए इसी तरह के कदमों पर विचार कर रही है। कंपनी के भारत में 75,000 मोबाइल टावर हैं। वोडाफोन आइडिया, इंडस टावर्स और एटीसी को भेजे गए ईमेल का खबर बनाये जाने तक कोई जवाब नहीं मिला। वर्तमान में वीआईएल पर इंडस टावर्स का लगभग 6,800 करोड़ रुपये और एटीसी का 2,400 करोड़ रुपये का बकाया होने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी Navratri की बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

CEC के इस्तीफे की मांग पर कॉजपा का प्रदर्शन, Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

Bollywood महानायक Amitabh Bachchan मना रहे 84वां जन्मदिन, 5 दशक से कायम है सिनेमा पर राज

Delhi में सुरक्षा कड़ी, कॉजपा के प्रदर्शन के ऐलान के बाद 30,000 से अधिक जवान तैनात