उद्योग पुनरुद्धार की राह पर, विनिवेश सहित अन्य बजट प्रस्ताव पटरी पर : सीतारमण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2021

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि उद्योग पुनरुद्धार की राह पर है और कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बावजूद विनिवेश सहित कई अन्य बजट प्रस्ताव पटरी पर हैं। ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ और ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ द्वारा बृहस्पतिवार को आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि सरकार महामारी की दूसरी लहर के बीच दवाओं और ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर कई स्तरों पर चुनौतीपूर्ण है लेकिन सरकार निर्णय ले रही है।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन के सांसदों ने चीन पर नरसंहार का आरोप लगाने वाला प्रस्ताव पारित किया

महामारी की दूसरी लहर के बीच देश के कुछ हिस्सों में स्थानीय स्तर पर नियंत्रण लगाया गया है। इससे लोगों और सामान की आवाजाही प्रभावित हो रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि यह कहना जल्दबाजी होगा कि ये अंकुश इस सप्ताह के बाद भी भारत को प्रभावित करेंगे या नहीं। भारत-यूरोपीय संघ व्यापार करार के बारे में सीतारमण ने कहा कि सरकार के लिए अमेरिका और यूरोपीय संघ के साथ व्यापार करार महत्वपूर्ण है। भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार करार को लेकर वार्ता मई, 2013 से रुकी गई है। यह वार्ता जून, 2007 में शुरू हुई थी।

प्रमुख खबरें

केन्द्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia की पहल से बदली जर्जर स्कूल की तस्वीर, भ्रमण कर लिया जायजा

विहिप नेता Surendra Jain बोले, संसद मार्च और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारी देश के असली Gen-Z नहीं

Top 10 Breaking News 18 September 2026 | Election Commission decision on the TMC dispute | Nithari case prime accused Surendra Koli suicide | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

BCCI AGM में Ajit Agarkar के भविष्य पर फैसला टला, पद पर संशय बरकरार