उद्योगपति Anil Agarwal का छलका दर्द, Ishan-Vaibhav के होते हुए भी IPL में Bihar क्यों नहीं?

By अंकित सिंह | May 22, 2026

शीर्ष व्यवसायी और वेदांता रिसोर्सेज के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बिहार से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार में क्रिकेट की अपार प्रतिभा है और चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की तरह बिहार भी अपनी टीम का हकदार है। उन्होंने X पर एक पोस्ट में अपने विचार साझा किए। अग्रवाल ने अपने पोस्ट में विशेष रूप से बिहार के खिलाड़ियों जैसे ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी की उपलब्धियों का जिक्र किया। 

इसे भी पढ़ें: IPL 2026, KKR vs MI Highlight | 'करो या मरो' मुकाबला! मुंबई को हराकर KKR की प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा, कोर्बिन बॉश का ऑलराउंड खेल भी नहीं आया काम

उन्होंने पटना में जन्मे ईशान किशन, समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी और गोपालगंज के साकिब हुसैन का जिक्र किया, जो इस साल के आईपीएल में बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अग्रवाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि एक दिन बिहार के युवा खिलाड़ियों को अपना करियर बनाने के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मेरा सबसे बड़ा सपना है कि बिहार के युवाओं को हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिले और हमारे खिलाड़ियों को बिहार में ही विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा, प्रशिक्षण और सहयोग मिले। अग्रवाल ने आगे कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि अगर हमारे बच्चों को सही प्रेरणा और सुविधाएं मिलें, तो बिहार की टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनेगी।

उन्होंने कहा कि और मैं इस काम में बिहार के युवाओं के साथ पूरी मज़बूती से खड़ा हूँ। बिहार की क्रिकेट टीम और यहाँ के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए मैं अपनी तरफ से बिना शर्त समर्थन दूंगा। बिहार मेरे लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, एक भावना है। और अब वक्त आ गया है कि हमारी मिट्टी का प्रतिभा मैदान पर दिखे। 

For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi  at Prabhasakshi. 

प्रमुख खबरें

Sri Lanka की जेल में Drug Mafia का खूनी खेल, दो गुटों के संघर्ष में 26 लोगों की दर्दनाक मौत

Iran का बड़ा दावा: Ayatollah Khamenei बनेंगे दूसरे Imam Hussain, याद रखी जाएगी शहादत

England T20 Series: लगातार दूसरी हार से Team India पर संकट, मिडिल ऑर्डर की नाकामी बनी सबसे बड़ी वजह।

Fitness पर उठे थे सवाल, Captain Sophie Molineux ने World Cup जिताकर आलोचकों का मुंह किया बंद