By अंकित सिंह | Apr 25, 2022
भारतीय उद्योगपति और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है। दरअसल, दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फॉर्ब्स की सूची में गौतम अडानी पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। गौतम अडानी की कुल नेटवर्थ 123.1 अरब डॉलर आंकी गई है। इसके साथ ही गौतम अडानी ने वॉरेन बफेट को पीछे छोड़ते हुए पांचवा स्थान हासिल किया। वॉरेन बफेट 121.7 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ छठे स्थान पर खिसक गए हैं। गौतम अडानी से आगे माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स, बर्नार्ड अर्नाल्ट, जैफ बेजोस और एलन मस्क हैं।