वाइफ-स्वापिंग के आरोप में उद्योगपति का बेटा गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2017

भुवनेश्वर। ओडिशा पुलिस ने राज्य के एक बड़े उद्योगपति के बेटे को वाइफ-स्वापिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। भुवनेश्वर के पुलिस आयुक्त वाईबी खुरानिया का कहना है, आरोपी की पहचान नयागढ़ चीनी मिल के मालिक उद्योगपति त्रिलोक्य नाथ मिश्रा के पुत्र सब्यसाची मिश्रा के रूप में हुई है। सब्यसाची को महिला पुलिस ने उनके खारवेल स्थित फॉर्म हाउस से गिरफ्तार किया। सब्यसाची की पत्नी लोपामुद्रा ने छह महीने पहले अपने पति और ससुराल के लोगों पर आरोप लगाया था कि वाइफ-स्वापिंग में हिस्सा लेने से इनकार करने पर वे उसे प्रताड़ित करते थे।

 

उसने आरोप लगाया था कि उसका पति और ससुराल वाले दहेज के लिए भी उसे प्रताड़ित करते थे। लोपामुद्रा के आरोपों के अनुसार, विवाह के बाद सब्यसाची उसे विदेश ले गया और वाइफ-स्वापिंग में हिस्सा लेने के लिए मजबूर किया। इससे इनकार करने पर, सब्यसाची ने अपने परिवार की मदद से उसे प्रताड़ित किया। लोपामुद्रा का आरोप है कि इस संबंध में छह महीने पहले महिला पुलिस में शिकायत करने के बाद उसके ससुराल वालों ने उसकी और उसके बेटे की हत्या का प्रयास भी किया।

 

पुलिस ने मिश्रा के परिवार को सम्मन किया है, लेकिन गिरफ्तारी की डर से वे लोग फरार हो गये हैं। परिवार ने अदालत से अंतरिम सुरक्षा भी ले ली है। सुरक्षा अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस उन्हें तलाश रही थी। सब्यसाची के संबंध में सूचना मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। मिश्रा और सब्यसाची दोनों ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

 

प्रमुख खबरें

Shirdi Sai Baba Temple: शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने का बना रहे प्लान, यहां देखें यात्रा से जुड़ी हर डिटेल्स

अब पराली नहीं जलाई जा रही फिर भी दिल्ली में वायु प्रदूषण का संकट क्यों: पंजाब के मुख्यमंत्री मान

Manipur के बिष्णुपुर जिले में फिर गोलीबारी से तनाव बढ़ा

National Herald Case में फैसला आने के बाद प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए: खरगे