अपात्र बीपीएल कार्ड धारक अपना कार्ड रद्द कराएं या कार्रवाई का सामना करें : भूपेंद्र सिंह रावत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2022

ऋषिकेश। उत्तराखंड खाद्य आयोग के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को अपात्र बीपीएल कार्डधारकों से अपील की कि वे खुद अपने कार्ड रद्द करवाएं या कार्रवाई का सामना करें। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सतर्कता समिति की बैठक के बाद रावत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अगर ऐसे अपात्र कार्डधारक अपने बीपीएल कार्ड खुद ही रद्द कराने के लिए आगे नहीं आते हैं और बाद में प्रवर्तन टीमों द्वारा उन्हें अपने कब्जे में ले लिया जाता है, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Sikar में गाय बेचने के विरोध पर पति ने पत्नी को पिकअप से कुचला, मौत

Haryana के Karnal में पदयात्रा और जनसभा करेंगे Amit Shah

गोकुल दूध संघ में बहुमत बदलने के लिए BJP नियमों से कर रही खिलवाड़: Rahul Gandhi

Delhi Police ने जंतर-मंतर से हटाए बैरिकेड्स, प्रदर्शन स्थल सूची से हटने के बाद खुली सड़कें