नया फोन लेना चाहते हैं तो Infinix Hot 30i हो सकता है बेस्ट ऑप्शन

By विंध्यवासिनी सिंह | Apr 25, 2023

स्मार्टफोन की रेस में कई नई कंपनियों ने अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज की हैं, इन्हीं कंपनियों में इंफिनिक्स का भी स्थान है। एक के बाद एक कई स्मार्टफोन लांच कर के यूजर्स के बीच में इसने अपना एक स्थान बनाया है। अब इसी सीरीज में  Infinix Hot 30i लांच हुआ है जो G37 प्रोसेसर के साथ-साथ 8GB रैम से लैस है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, जिसमें एलईडी इंक्लूडेड है। 

  

इसकी टेक्निकल स्पेसिफिकेशन की बात करें तो 90Hz रिफ्रेश रेट, HD+ (1612 × 720 पिक्सेल) रिज़ॉल्यूशन के साथ 500nits पीक ब्राइटनेस भी है। इस फोन के 6.6-इंच IPS LCD डिस्प्ले पर सब कुछ नजर आता है। जाहिर तौर पर यह एक जबरदस्त ऑप्शन है और आप घबराइए नहीं इसके 8GB रैम को 8GB तक और एक्सटेंड किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: नेटवर्क नहीं रहने पर भी कर लेंगे कॉल जाने इस जबरदस्त फीचर के बारे में

स्मार्टफोन XOS 12 के साथ प्रीलोडेड आता है जो एंड्राइड 12 पर आधारित है। इसमें सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है जिसमें डबल फ्लैश है। सबसे खास बात यह है कि इसकी 5000 एमएएच बैटरी को चार्ज करने के लिए 10 वाट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है और यह आप टाइप सी पोर्ट के चार्जर के माध्यम से करते हैं।

तो जाहिर तौर पर आज के समय में पॉपुलर हो रहे इस फोन में सबसे बड़ी बात यह है कि, आप 1TB तक माइक्रो-एसडी कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर पहले से लैस है और इसके कनेक्टिविटी ऑप्शन में डुएल सिम 4G वाईफाई ब्लूटूथ जीपीएस है। 

- विंध्यवासिनी सिंह

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के दिल्ली आवास के बाहर Youth Congress का लाठियों के साथ प्रदर्शन

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप