जबलपुर में दुर्गा पूजा पंडाल में महिला पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़का गया, 10 व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2022

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में दुर्गा देवी के एक पंडाल में पूजा करने आई एक महिला पर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर कुछ ज्वलनशील पदार्थ छिड़क दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना जबलपुर के कोतवाली इलाके में मंगलवार देर रात को हुई और इस सिलसिले में कुल दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ कोतवाली इलाके में दुर्गा पूजा के एक पंडाल में एक महिला पर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर कुछ ज्वलनशील पदार्थ छिड़क दिया।

इसे भी पढ़ें: भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस ने उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण की निंदा की

शुक्ला ने कहा कि महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भादवि की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मेडिकल जांच रिपोर्ट का इंतजार है और अगर पदार्थ में तेजाब के अंश पाए जाते हैं तो भादंवि की संबंधित धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। मामले में आगे जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर