Inflation के आंकड़ों, तिमाही नतीजों, वैश्विक रुख से तय होगी बाजार की चाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2023

नयी दिल्ली। थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़ों, वैश्विक रुख और विदेशी कोषों की गतिविधियों से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। इसके अलावा निवेशकों की निगाह कच्चे तेल की कीमतों के उतार-चढ़ाव और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के रुख पर भी रहेगी। मार्च के लिए थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े सोमवार को जारी किए जाएंगे। मास्टर कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों का रुख, घरेलू और वैश्विक स्तर पर वृहद आर्थिक आंकड़े, कच्चे तेल की कीमतें और डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल इस सप्ताह बाजार की दिशा तय करेगी।’’

इसे भी पढ़ें: क्रिप्टो से संबंधित मुद्दों पर फौरन ध्यान देने की जरूरतः Sitharaman

अगले वित्त वर्ष में कंपनी ने राजस्व में चार से सात प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया है, जो काफी कमजोर है। बीते कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 598.03 अंक या 0.99 प्रतिशत चढ़ गया। शुक्रवार को अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में शेयर बाजार बंद थे। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौर ने कहा, ‘‘दुनिया के बाजारों की चाल से स्थानीय बाजार की धारणा तय होगी। बाजार की निगाह कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों पर रहेगी।

प्रमुख खबरें

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य

Kotdwar में व्यापारी से अभद्रता और धमकी के आरोप में जिम संचालक दीपक गिरफ्तार

AI अदालती कामकाज में मदद कर सकती है पर जजों का विकल्प नहीं: CJI सूर्यकांत

जयपुर के SMS Hospital में डॉक्टरों ने रचा कीर्तिमान, 6 घंटे में किए 13 जॉइंट रिप्लेसमेंट