नबी की शान में इंफ्लुएंसर शमिष्ठा ने की गुस्ताखी, बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By अभिनय आकाश | May 31, 2025

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है और ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड के कलाकारों के खिलाफ उनके विवादास्पद पोस्ट के लिए 12 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शर्मिष्ठा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर चुप रहने के लिए कई बॉलीवुड सितारों की आलोचना की थी। उन्होंने कथित तौर पर उनके खिलाफ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया था। वह पुणे की लॉ यूनिवर्सिटी में पढ़ती है और उसे शुक्रवार को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि उसे इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए गिरफ्तार किया गया था जिसमें उसने कहा था कि हिंदी फिल्म अभिनेता ऑपरेशन सिंदूर पर चुप हैं।

इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor के बाद पाकिस्तान ने गुजरात की ओर दागी थीं मिसाइलें और 600 ड्रोन लेकिन...BSF आईजी ने जानें क्या बताया

कोलकाता पुलिस ने ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड अभिनेताओं की चुप्पी को लेकर उन पर निशाना साधते हुए सांप्रदायिक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक महिला इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान पुणे के एक लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा शर्मिष्ठा पनोली के रूप में हुई है, जिसे शुक्रवार रात गुड़गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पनोली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि हिंदी फिल्म अभिनेता ऑपरेशन सिंदूर पर चुप रहे। इस पोस्ट के बाद व्यापक प्रतिक्रिया हुई, कई यूजर्स  ने उन्हें ट्रोल किया और धमकी भरे कमेंट पोस्ट किए।

इसे भी पढ़ें: भारत के कितने लड़ाकू विमान मार गिराए गए? पहली बार CDS Anil चौहान ने किया कंन्फर्म

आलोचनाओं का सामना करते हुए, पनोली ने वीडियो हटा दिया और माफ़ी मांगी। हालाँकि, कोलकाता में उनके खिलाफ़ पहले ही शिकायत दर्ज की जा चुकी थी। इसके बाद उन्हें और उनके परिवार को नोटिस जारी किए गए। कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जब कानूनी नोटिस देने के बार-बार प्रयास विफल हो गए और यह पाया गया कि परिवार भाग गया है, तो मामला अदालत के समक्ष रखा गया। वारंट जारी किया गया और उन्हें गुड़गांव से गिरफ़्तार किया गया। पनोली फिलहाल पुलिस हिरासत में है।

प्रमुख खबरें

West Bengal: पीएम मोदी का TMC पर तीखा हमला: वोट बैंक के लिए घुसपैठियों की ढाल बनी ममता सरकार

T20 World Cup 2026: सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया का ऐलान, गिल बाहर, ईशान किशन की सरप्राइज एंट्री

Kitchen Hacks: किचन सुपरहीरो हैं नींबू के छिलके, बदबू, चिकनाई और जिद्दी दागों का होगा सफाया, जानें आसान उपाय

Hyderabad Famous Temple: तेलंगाना का अद्भुत वेंकटेश्वर मंदिर, 12 फुट की भव्य प्रतिमा और वास्तुकला का संगम