पंजाब में पीएम के रूट की जानकारी हुई थी लीक? किसान नेता ने किया यह दावा

By अंकित सिंह | Jan 05, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में आज एक बड़ी चूक हुई थी। प्रधानमंत्री एक रैली को लेकर पंजाब के फिरोजपुर में गए थे जहां कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को रोक दिया जिसकी वजह से प्रधानमंत्री का काफिला एक फ्लाईओवर पर लगभग 20 मिनट तक फस गया था। प्रधानमंत्री बिना रैली को संबोधित किए हुए ही दिल्ली वापस लौट आए। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर प्रधानमंत्री के रूट की जानकारी कैसे लीक हुई? इसको लेकर भारतीय किसान संघ क्रांतिकारी ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा की खबर लीक होने की बात बात को स्वीकार किया है।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार पर वरुण गांधी ने फिर उठाए सवाल, कहा- सोचिये जब हर चीज़ बिकेगी तब देश का क्या होगा

चुनावी राज्य पंजाब के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बुधवार को उस वक्त ‘‘गंभीर चूक’’ की घटना हुई, जब फिरोजपुर में कुछ प्रदर्शनकारियों ने उस सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया जहां से उन्हें गुजरना था। इस घटना पर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पंजाब सरकार से इस चूक के लिए एक रिपोर्ट मांगी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई को कहा जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे में सुरक्षा प्रक्रिया में इस तरह की लापरवाही पूरी तरह से अस्वीकार्य है और इसके लिए जवाबदेही तय की जाएगी। 

प्रमुख खबरें

अपनी सहायता आप भली (बाल कहानी)

Asian Games में भारत को 6 पदक, Suchika Tariyal ने MMA में जीता कांस्य

Chai Par Sameeksha: UCC, UPI और Nandigram पर जमकर हो रही राजनीति, उलझ गया सभी दलों का गणित!

देश और दुनिया की प्रमुख खबरें: शाम 6 बजे तक का विशेष News Roundup