सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का टि्वटर अकाउंट हैक, प्रोफाइल पर लिखा एलन मस्क कई ट्वीट भी किए

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 12, 2022

खबर आ रही है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय के ट्विटर अकाउंट से छेड़छाड़ हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अकाउंट का नाम अपने आप बदल गया है। प्लेटफार्म पर नया नाम  एलन मस्क दिखाई दे रहा है। अकाउंट से पिछले कुछ वक्त में ट्वीट भी किए गए। हालांकि सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि अकाउंट को रीस्टोर कर लिया गया है। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी टि्वटर अकाउंट होने की खबर आई थी।

प्रधानमंत्री का भी हुआ था टि्वटर हैंडल हैक

कुछ वक्त पहले नरेंद्र मोदी का भी टि्वटर हैंडल कर लिया गया था। इसके बाद इस ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कहा गया कि भारत ने आधिकारिक रूप से बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दे दी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पीएमओ की ओर से ट्विटर के सामने इसे उठाया गया और बाद में अकाउंट को हिफाजित कर लिया गया। यह पहली बार नहीं था कि प्रधानमंत्री से जुड़े ट्विटर हैंडल से छेड़छाड़ को अंजाम दिया गया। इससे पहले भी सितंबर 2020 में, उनके निजी वेबसाइट के हैंडल को हैक किया गया उस खाते से भी बिटकॉइन को बढ़ावा देने संबंधी पोस्ट किए गए थे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री का ही अकाउंट ऐसा नहीं है जिससे बिटकॉइन को बढ़ावा देने संबंधी ट्वीट किए गए हों, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, बिल गेट्स जैसी मकबूल हस्तियों के टि्वटर हैंडल को हैक किया जा चुका है।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक