Infosys New Campus: Visakhapatnam में 7000 नौकरियों की बहार, Andhra Pradesh में बड़ा निवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2026

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इन्फोसिस ने विशाखापत्तनम में 20 एकड़ में स्थायी परिसर स्थापित करने की योजना की घोषणा की है, जो इस क्षेत्र की आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी संभावनाओं में उसके विश्वास को दर्शाता है। कंपनी की बृहस्पतिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह सुविधा 7,000 पेशेवरों का संभालने की क्षमता के हिसाब से तैयार की जाएगी।

  इस बीच, आंध्र प्रदेश के आईटी मंत्री नारा लोकेश ने कहा कि विशाखापत्तनम का आईटी केंद्र के रूप में विकास स्थानीय प्रतिभा की ताकत और उसके आसपास बन रहे परिवेश तंत्र का प्रत्यक्ष प्रतिबिंब है। नारा लोकेश ने कहा, ‘‘ हमारा दृष्टिकोण एक जीवंत, प्रतिभा-प्रथम परिवेश बनाने का है जहां उद्योग, शिक्षाजगत तथा सरकार मिलकर समन्वय के साथ काम करें। इन्फोसिस का विशाखापत्तनम में विस्तार इस दृष्टिकोण की मजबूत पुष्टि करता है और आंध्र प्रदेश को प्रौद्योगिकी एवं नवाचार का वैश्विक केंद्र बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूती देता है।

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया