छत्तीसगढ़ में राज्य टास्क फोर्स समिति का गठन, कोविड-19 टीकाकरण के लिहाज से प्रारंभिक तैयारियां शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2020

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोविड-19 टीकाकरण के लिहाज से प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी गई है। राज्य में बेहतर अंतर्विभागीय समन्वय के लिए राज्य टास्क फोर्स समिति का गठन कर दिया गया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि छत्तीसगढ़ में कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप राज्य की सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थाओं के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का डाटा-बेस तैयार किया जा रहा है। यह डाटा-बेस टीकाकरण के लिए प्राथमिकता तय करने में सहायक होगा। 

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण की तैयारी और सुचारू संचालन के लिए बेहतर अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित करने के लिए राज्य टास्क फोर्स समिति का गठन किया गया है। वहीं मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्टीयरिंग समिति का भी गठन किया जा रहा है। साथ ही सभी जिलों में भी जिला टास्क फोर्स समिति के गठन के आदेश दिए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना की तीसरी लहर के बीच बोले केजरीवाल, मास्क लगाने का प्रचार किसी आंदोलन की तरह करने की जरूरत 

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक राज्य के नोडल अधिकारी तथा राज्य टीकाकरण अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी होंगे। जिलों के लिए नोडल अधिकारी संबंधित कलेक्टर तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी होंगे। भारत सरकार द्वारा इस संबंध में प्राप्त निर्देशों के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Special Officer की निगरानी में चलेंगे AITC के HDFC Bank खाते, Calcutta High Court ने बढ़ाई मियाद

World Alzheimer Day 2026: भूलने की आदत को न करें नजरअंदाज, ये हैं अल्जाइमर के 5 शुरुआती लक्षण

Traffic Challan अपील पर 50% रकम जमा करने की शर्त का विरोध, Delhi Courts में ठप रहा काम

Srisailam Ghat Road पर तूफान गाड़ी और Bullet में जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत, 15 घायल