वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 टीम से बाहर हुए शिखर धवन, संजू सैमसन की हुई एंट्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2019

नयी दिल्ली। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन घुटने की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 श्रृंखला से बाहर हो गए जिनकी जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया है। धवन को सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में महाराष्ट्र के खिलाफ मैच के दौरान बायें घुटने में चोट लगी थी। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने मंगलवार को उसकी चोट की समीक्षा की । उसे कुछ और समय आराम देने की सलाह दी गई है ताकि वह पूरी तरह से चोट से उबर जाये।

इसे भी पढ़ें: जानें क्यों भारत के खिलाफ वनडे में नहीं खेलेंगे क्रिस गेल

तैतीस बरस के धवन वनडे श्रृंखला से पहले फिट हो सकते हैं। हालिया खराब फार्म के कारण वह काफी दबाव में भी हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे श्रृंखला 15 दिसंबर से शुरू होगी। बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों में धवन सिर्फ 91 रन ही बना सके। सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में भी वह कुछ खास नहीं कर सके। इस बीच बीसीसीआई ने कहा कि टेस्ट विकेटकीपर रिधिमान साहा के दाहिने हाथ की ऊंगली का आपरेशन हुआ है। बांग्लादेश के खिलाफ दिन रात के टेस्ट के दौरान साहा की ऊंगली में फ्रेक्चर हुआ था। बोर्ड ने कहा कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने हाथ और कलाई के विशेषज्ञ से सलाह ली। उन्हें आपरेशन की सलाह दी गई थी। मुंबई में मंगलवार को उनका सफल आपरेशन हुआ। वह अब बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन करायेंगे।

भारतीय टी20 टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, संजू सैमसन। 

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका