Rajasthan Royals से बाहर हुए चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा, अब इस खिलाड़ी को मिली जगह

By रितिका कमठान | Mar 27, 2023

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का आगाज 31 मार्च से होगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही कई टीमों के खिलाड़ी चोटिल होने के कारण लीग से बाहर हो गए है। कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो कि पूरी लीग से ही बाहर हो गए है, जिसमें जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल है। इस लीग में कई खिलाड़ी चोटिल होने के कारण अभी उभर रहे है।

 बता दें कि आईपीएल में 104 मुकाबलों में संदीप शर्मा ने अब तक 114 विकेट झटके है। मगर इस बार टूर्नामेंट के लिए हुई नीलामी में उन्हें जगह नहीं मिली थी। इस बार वो अनसोल्ड रहे थे। वहीं संदीप को टीम में शामिल करने को लेकर राजस्थान रॉयल्स ने आधिकारिक बयान भी जारी किया है, जिसके बाद साफ हो गया है कि संदीप टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में मैदान पर खेलते दिखेंगे।

इसके अनुसार,‘‘ तेज गेंदबाज संदीप शर्मा इस सत्र में रॉयल्स के लिये खेलेंगे जिन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह ली है।’’ इसमें कहा गया ,‘‘ संदीप को 50 लाख रूपये की बेस कीमत पर खरीदा गया है। वह टूर्नामेंट के सबसे अनुभवी गेंदबाजों में से है जिसने दस सत्र में 100 से अधिक विकेट लिये हैं। उनका स्ट्राइक रेट 20.33 का रहा है।

प्रमुख खबरें

जब कैटरीना कैफ की पार्टी में टकराए दो खान! 2008 का वो ऐतिहासिक झगड़ा जिसने बॉलीवुड को दो हिस्सों में बांट दिया था

एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने और टॉप 50 रैंकिंग पर Syndrela Das की नजर

Saudi Arabia ने हूतियों पर दागी मेड इन चाइना मिसाइल, यमन के रेगिस्तान में ही जा गिरी

NSE की पूर्व MD चित्रा रामकृष्ण को SC से झटका, याचिका पर सुनवाई से इनकार