स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का आखिरी मैच नहीं खेल पाएंगे एडेन हेजार्ड, मेस्सी भी बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2021

मैड्रिड। स्टार खिलाड़ी एडेन हेजार्ड चोटिल होने के कारण रीयाल मैड्रिड के स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में आखिरी और महत्वपूर्ण मैच में नहीं खेल पाएंगे लेकिन कप्तान सर्जियो रामोस की लंबे समय बाद वापसी हुई है। हेजार्ड को विल्लारीयाल के खिलाफ होने वाले मैच के लिये रीयाल मैड्रिड की टीम में शामिल नहीं किया गया है। रीयाल मैड्रिड को स्पेनिश लीग में अपने खिताब का बचाव करने के लिये इस मैच में हर हाल में जीत चाहिए। रीयाल मैड्रिड अभी एटलेटिको मैड्रिड से दो अंक पीछे है। इसलिए इस मैच में उसे जीत के साथ एटलेटिको की हार की कामना भी करनी होगी जिसे एक अन्य मैच में वल्लाडोलिड का सामना करना है।

इसे भी पढ़ें: पिता के सपने को पूरा कर रही हैं ओलिंपिक में भाग लेने वाली अंशु मलिक!

कप्तान रामोस की वापसी से रीयाल मैड्रिड का मनोबल बढ़ा है। चोटिल होने के कारण वह मार्च से ही बाहर थे। खिताब की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुका बार्सिलोना सत्र के अपने आखिरी मैच में लियोनेल मेस्सी के बिना उतरेगा। मेस्सी को अंतिम स्थान की टीम इबार केखिलाफ होने वाले मैच से बाहर रहने की अनुमति दे दी गयी है। वह कोपा अमेरिका की तैयारियों के सिलसिले में अतिरिक्त विश्राम लेना चाहतेहैं।

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर