चोटिल जोश हेजलवुड को विश्व कप तक फिट होने की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2019

सिडनी। आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने गुरुवार को कहा कि उन्हें विश्व कप तक पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है। उनका इस सप्ताह स्कैन होगा जिससे यह सुनिश्चित होगा कि वह कब तक वापसी कर सकते हैं। आस्ट्रेलियाई उप कप्तान हेजलवुड पीठ दर्द के कारण श्रीलंका के खिलाफ हाल में दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाये थे। वह भारत और पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की आगामी श्रृंखला में भी नहीं खेल पाएंगे। 

हेजलवुड ने कहा कि उन्होंने विश्व कप के अभ्यास मैचों में वापसी करने को अपना लक्ष्य बनाया है तथा शुक्रवार को होने वाले स्कैन से उनकी प्रगति की तस्वीर भी स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें कल अधिक विस्तृत जानकारी मिल जाएगी। उम्मीद है कि आगामी सप्ताह में हम इसके अनुसार काम करेंगे। उम्मीद है कि सब कुछ योजना के अनुसार होगा। हम विश्व कप को ध्यान में रखकर काम करेंगे और सुनिश्चित करेंगे की सब कुछ सही तरह से आगे बढ़े।

प्रमुख खबरें

Maruti Suzuki बढ़ाएगी ITMS नेटवर्क, Gurugram के 70 चौराहों पर लगेंगे 1000 नए कैमरे

Rahul Gandhi के Expiry Date वाले बयान पर भड़के Shivraj Singh, बोले- 99 बार फेल नेता दे रहा नसीहत

KIIFB पर केरल विधानसभा स्पीकर ने UDF सरकार के रुख का किया बचाव

Nobel Peace Prize विजेता Navi Pillay को बधाई न देने पर Shashi Tharoor ने केंद्र को घेरा