मुरैना में पीठ पर चोट के साथ मिला 19 महीने का Cheetah, इलाज के लिए कूनो भेजा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 26, 2026

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में 19 महीने का एक चीता घायल अवस्था में मिला है। उसे उपचार के लिए श्योपुर जिले के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) स्थित चिकित्सा केंद्र में भेजा गया है। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह पूछे जाने पर कि क्या चीते पर हमला किया गया था, राजोरा ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसे आसपास मौजूद तेंदुए जैसे किसी जंगली जानवर ने घायल किया है या इस घटना में किसी इंसान की भूमिका है। उन्होंने कहा, “चोट लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। चीते की एक्स-रे समेत अन्य चिकित्सकीय जांच की जा रही है।

रात में उसकी विस्तृत जांच की जाएगी। जबलपुर से एक विशेषज्ञ पशु चिकित्सक के भी तब तक कूनो राष्ट्रीय उद्यान पहुंचने की उम्मीद है, जो उसकी स्थिति का आकलन करेंगे।” राजोरा ने कहा कि विशेषज्ञों की जांच के बाद ही चीते की स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा, “चीता जीवित है और प्रतिक्रिया दे रहा है।

उसे सर्वोत्तम उपचार दिया जाएगा। मंगलवार तक स्थिति अधिक स्पष्ट हो सकेगी। क्षेत्र में निगरानी कर रही टीम ने बताया कि चीता घायल दिखाई दे रहा था और सामान्य रूप से चल-फिर नहीं रहा था।” राजोरा ने पुष्टि की कि मुरैना का पहाड़गढ़ क्षेत्र हाल में तेंदुओं के कथित अवैध शिकार में शामिल एक गिरोह को लेकर चर्चा में आया था।

इस मामले में एक प्रमुख गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) का नाम भी कथित तौर पर सामने आया था। उन्होंने बताया कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में फिलहाल 53 चीते हैं, जिनमें भारत में जन्मे 40 चीते शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Jammu Kashmir में Omar Abdullah कैबिनेट का विस्तार मंगलवार को, सभी मंत्री पदों पर नए चेहरों की संभावना

यूरोप में कारोबार पर नियमों का भारी बोझ, Piyush Goyal ने The Hague में जताई चिंता

Aiden Markram को भरोसा, Australia को हराकर लगातार दूसरे WTC Final में पहुंचेगा South Africa

West Delhi के पंजाबी बाग में स्कूटी फिसलने से कारोबारी राजेश विग की मौत