कर हस्तांतरण में कर्नाटक के साथ हुआ अन्याय, हम इसके खिलाफ लड़ेंगे : Shivakumar

By Prabhasakshi News Desk | Oct 12, 2024

बेंगलुरु । कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने आरोप लगाया कि केंद्र ने कर हस्तांतरण में राज्य को कम धनराशि आवंटित करके अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार इसके खिलाफ लड़ेगी। कर्नाटक की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष शिवकुमार ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधने के लिए राज्य के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों पर हमला बोला और इसे ‘‘शर्मनाक’’ करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार को अधिक (धन) दिया है। हमें आंध्र प्रदेश से भी कम दिया गया, जो कर में ज्यादा योगदान नहीं करता है। हम आने वाले दिनों में इसके खिलाफ लड़ेंगे और विरोध करेंगे।’’ 

इस बारे में पूछे जाने पर शिवकुमार ने कहा, ‘‘आइए विधानसभा में इन सब पर चर्चा करें....अभी उन्हें हमारे साथ विरोध में शामिल होने दें।’’ केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकारों को 1,78,173 करोड़ रुपये का कर हस्तांतरण किया, जिसमें अक्टूबर 2024 के लिए देय नियमित किस्त के अलावा 89,086.50 करोड़ रुपये की एक अग्रिम किस्त भी शामिल है। अक्टूबर 2024 के लिए केंद्रीय करों और शुल्कों की शुद्ध आय के राज्यवार वितरण में कर्नाटक को 6,498 करोड़ रुपये मिले। राज्य सरकार द्वारा दशहरे पर दिये गए विज्ञापनों में इस्तेमाल किए गए ‘‘बुरी ताकतों’’ शब्द की विपक्ष ने आलोचना की है। इस बारे में पूछे जाने पर शिवकुमार ने कहा, ‘‘हमने जो देखा है और जो जानकारी हमारे पास है, उसके आधार पर हमने लोगों के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त करने की कोशिश की है। मैं अभी इतना ही कह सकता हूं। बाकी बातें विधानसभा में चर्चा करेंगे।

प्रमुख खबरें

Iran में Khamenei के लिए मातम, USA-Israel को चेतावनी- जरा सी गलती पर होगा बड़ा हमला

Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम

Pro League में Team India का खराब प्रदर्शन, दिग्गज PR Sreejesh ने कोच Craig Fulton से पूछे चुभते सवाल।

FIFA World Cup 2026: Airport Security पर शांत खड़े रहे Lionel Messi, वायरल वीडियो ने मचाई धूम