UP Election 2022: कन्हैया कुमार पर फेंकी गई स्याही, कांग्रेस ने एसिड बताया

By अभिनय आकाश | Feb 01, 2022

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पर स्याही फेंकने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लखनऊ में कांग्रेस ऑफिस में कन्हैया कुमार पर स्याही फेंकी गई है। वहीं कांग्रेस पार्टी की तरफ से इसे रसायन हमला बताया जा रहा है। पूरे मामले में कन्हैया कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये सब काम नीचे गिरे हुए लोग करते हैं। कन्हैया ने लखनऊ के संस्कारों का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के संस्कार पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। यहां मेहमानों को देवता माना जाता है। इसके साथ ही उन्होंने ऐसा करने वालों को शुभकामनाएं दीं। 

कन्हैया कुमार पार्टी द्वारा आयोजित युवा संसद को संबोधित करने के लिए उप्रकांग्रेस कार्यालय आए थे। पार्टी के एक नेता ने पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि देवांश बाजपेयी नाम के एक युवक ने कन्हैया कुमार पर रसायन फेंकने की कोशिश की थी, लेकिन युवा कांग्रेस और छात्र संगठन एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री चन्नी ने मतदाताओं से की भावुक अपील, बोले- मुझे चमकौर साहिब से 50,000 मतों के अंतर से दिलाएं जीत

राहुल गांधी को लेकर कही ये बात 

कन्हैया यूपी में कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं। खुद पर हुए स्याही से हमले पर कन्हैया ने कहा कि वे इस तरह के हमलों से डरने और घबराने वाले नहीं है। कन्हैया ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में पढ़े हैं। उनकी चिंता किसी को नहीं करनी चाहिए। गांधी देश को बचा रहे थे, गोडसे बर्बाद कर रहे हैं।  

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच