By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2019
नयी दिल्ली। हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के विधायक रणबीर गंगवा बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। गंगवा राज्यसभा सदस्य रहे हैं और हिसार जिले की नलवा विधानसभा सीट से विधायक हैं।
इसे भी पढ़ें: प्रमोद तिवारी बोले- महेन्द्रनाथ पांडेय भी कांग्रेस में शामिल होने के लिए लाईन लगाएंगे
पार्टी में गंगवा का स्वागत करते हुए खट्टर ने कहा कि वह जमीन से जुड़े सियासी नेता हैं जो लोगों के संपर्क में रहते हैं और लोगों में उनकी अच्छी साख है।