वृद्धि के लिए भारत को वित्तीय बाजार के सभी क्षेत्रों पर पकड़ बनानी चाहिए: IMF

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2021

वाशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि भारत की दिशा सही है और वह डिजिटल पहचान तथा भुगतान सहित नीतिगत क्षेत्र में नवाचार कर रहा है, लेकिन देश की वृद्धि को बढ़ाने के लिए उसे वित्तीय बाजार और संस्थानों के सभी क्षेत्रों पर पकड़ बनानी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के मुद्रा और पूंजी बाजार विभाग के निदेशक टोबियास एड्रियन ने एक साक्षात्कार में बताया, ‘‘लक्ष्य यह होना चाहिए कि अर्थव्यवस्था और एक वित्तीय प्रणाली ऐसी हो, जो झटकों को बर्दाश्त कर सके... बहीखातों को अधिक अच्छी तरह प्रबंधित किया जा सकता है, फंसे हुए कर्जों (एनपीए) को अधिक अच्छी तरह प्रबंधित किया जा सकता है।’’ उन्होंने आईएमएफ और विश्व बैंक की पिछले हफ्ते हुई वार्षिक बैठक के दौरान कहा कि गैर-बैकिंग वित्तीय प्रणाली को बेहतर तरीके से तैयार किया जा सकता है, पूंजी बाजार को अधिक मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही फिनटेक से जुड़ा पूरा मसला भारत में और पूरी दुनिया में महत्वपूर्ण है।

प्रमुख खबरें

Politics में आने से पहले युवा अनुभव लें, Pramod Sawant ने दी सलाह

BJP के नए पदाधिकारियों से मिले PM Modi, जीत का दिया मंत्र, Youth पर रहेगा फोकस

Boarding Pass पर 1 सितंबर से मुहर लगना बंद होगा, विदेश यात्रा बनेगी आसान

Kolkata में 25 होटलों को KMC ने भेजा Fire Safety नोटिस, सील करने की दी चेतावनी