आईएनएस मकर ने नौका वरप्रदा का पता लगाया, पीड़ितों की तलाश जारी : नौसेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2021

मुंबई। नौसेना के जहाज आईएनएस मकर ने सोमवार को नौका वरप्रदा का पता लगा लिया। अरब सागर में चक्रवात ताउते के प्रभाव से नौका समुद्र में दूर चली गयी थी। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। नौसेना के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘गोताखोर नौका में पीड़ितों के फंसे होने की आशंका के मद्देनजर उनकी तलाश कर रहे हैं।’’ अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र और गुजरात के तटों से 16 और शवों के मिलने के साथ ही समुद्र में हादसे के शिकार हुए बजरा पी305 और खींचने वाली एक नौका के सभी 274 कर्मियों का पता चल गया है।

इसे भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया ने की केंद्र से अपील, वैक्सीन निर्माता कंपनी मॉर्डना-फाइजर टीका बनाने की दें मंजूरी

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बचावकर्मियों ने रविवार तक जो 70 शव बरामद किये, समझा जाता है कि वे पी305 के कर्मियों के हैं। तटों पर बहकर आये 16 शवों के मिलने से हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 86 हो सकती है। लेकिन अब तक आधिकारिक मृतक संख्या 70 ही है। नौसेना के खोजी पोत आईएनएस मकर ने शनिवार को पी305 के मलबे का पता लगाया था। नौसेना ने खोज एवं बचाव अभियान में तेजी के लिए विशेष गोताखोरों का एक दल (एसएआर) भी नियुक्त किया था।

प्रवक्ता ने पीटीआई-से बातचीत में बताया कि एसएआर टीम को अब तक वापस नहीं बुलाया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों के रिश्तेदार शवों के साथ मिली चीजों या प्रतीकों जैसे कि कपड़े, पहचान पत्र, कोई चोट का निशान, जन्म का निशान और टैटू की मदद से उनकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रहे हैं। अगर शवों की पहचान नहीं हो पाती तो उनकी डीएनए जांच की जायेगी। बजरा गेल कंस्ट्रक्टर और सपोर्ट स्टेशन 3 (एसएस-3) तथा ड्रिल शिप सागर भूषण पर मौजूद सभी 440 लोगों को हाल ही में सफलतापूर्वक सुरक्षित तट पर ले आया गया।

प्रमुख खबरें

POJK में गोलियां चलते ही कूदा भारत, हिल गई इस्लामाबाद की सत्ता!

परमाणु हमला...NATO देश का मोदी पर होश उड़ाने वाला खुलासा, हिली दुनिया!

FIFA World Cup Semi-Final: Mark Guehi का दावा, दबाव Argentina पर है, हम पर नहीं

Supreme Court में सुनवाई के दौरान हंगामा करने वाले 2 Law Students गिरफ्तार, सुरक्षाकर्मियों से की मारपीट