India-Pakistan War: जमीन और आसमान के बाद अब पानी से हमला, INS विक्रांत ने पाकिस्तान पर बरपाया कहर

By अभिनय आकाश | May 09, 2025

भारत के चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में एक नया वॉर फ्रंट खुलता नजर आ रहा है। अब भारतीय वायु सेना, थल सेना के बाद नौसेना की भी एंट्री हो गई है।  कराची के कुछ हिस्सों को निशाना बनाया है। अरब सागर में तैनात आईएनएस विक्रांत ने कराची को निशाने पर लेकर भारी तबाही मचानी शुरू कर दी है। नौसेना के हमले से कराची के बंदरगाह समेत शहर में भारी आग लगी हुई है। कराची और ओरमारा बंदरगाह पर दागी गई मिसाइलें। इस घटनाक्रम पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

इसे भी पढ़ें: India-Pakistan Conflict: भारत ने पाकिस्तानी पायलट को जिंदा पकड़ा, फाइटर जेट के साथ सीमा में था घुसा

एकीकृत रक्षा स्टाफ (आईडीएस) ने पुष्टि की है कि जम्मू और उधमपुर सहित लक्षित सैन्य स्टेशनों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। आईडीएस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "जम्मू और कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के निकट जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के सैन्य स्टेशनों को पाकिस्तान ने मिसाइलों और ड्रोन का उपयोग करके निशाना बनाया। कोई नुकसान नहीं हुआ। गतिज और गैर-गतिज साधनों के साथ एसओपी के अनुसार भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा खतरे को बेअसर कर दिया गया। सूत्रों से पता चलता है कि भारतीय वायु रक्षा ने जम्मू हवाई अड्डे के पास तैनात कई ड्रोन को प्रभावी ढंग से बेअसर कर दिया, जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इसके अलावा, मीडिया आउटलेट्स के अनुसार, जम्मू के आसपास के क्षेत्र में आठ मिसाइलों को रोका गया और सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

US Colleges में Indian Students के आवेदन 15 प्रतिशत घटे, वीजा नियमों में सख्ती

Donald Trump चीन पर 7.5 फीसदी नया Tariff लगाने की तैयारी में, सस्ते सामान की डंपिंग बनी वजह

Mahayuti महाराष्ट्र में आगामी चुनाव मिलकर लड़ेगी, सहयोगी दल बयानबाजी से बचें

Palghar Ashram School में 7 वर्षीय छात्र की बुखार से मौत, 26 बच्चे अस्पताल में भर्ती