सब बंगाल में लगे रहे, इधर पेरियार-आंबेडकर के चेला ने कैसे खेला कर दिया, थलापति के तमिलनाडु 'विजय' की इनसाइड स्टोरी

By अभिनय आकाश | May 04, 2026

अक्टूबर 2021 तमिलनाडु में निकाय चुनाव होने वाले थे और खबर आती है कि एक सुपरस्टार का फैन क्लब चुनावी मैदान में पहली बार उतरेगा। फैन क्लब का नाम विजय मक्कल यक्कम वीएमआई। वीएमआई नाम के इस फैन क्लब को साल 2009 में बनाया था एक्टर विजय ने। जिन्हें उनके चाहने वाले कहते हैं विजय थलपति। थलपति जिसका शाब्दिक अर्थ है कमांडर या सेनापति। यही विजय अब तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में एक बड़े पॉलिटिकल कमांडर बनकर उभरे हैं।  विजय की टी वीके ने सीएम स्टालिन की डीएमके का खेल पूरी तरह से तमिलनाडु में बिगाड़ दिया है। रुझानों में तमिलनाडु की सत्ता से सीएम स्टालिन आउट होते हुए इस वक्त नजर आ रहे हैं। एक्टर विजय बनेंगे तमिलनाडु के किंग यह अभी पिक्चर बनती हुई इस समय नजर आ रही है। तो आइए 234 सीटों के रण में कैसे विजय की आंधी ने बदला पूरा समीकरण यह जानते हैं। कैसे आखिर एक्टर विजय ने अपनी रैलियों में लोगों से ऐसा क्या कहा कि जनता ने उन्हें खुलकर वोट दिया। एक्टर विजय के वो सात धुआंधार वादे कौन से हैं जिन्होंने तमिलनाडु चुनाव में कराया उनकी पार्टी टीवी का दमदार डेब्यू।  सिल्वर स्क्रीन से सियासी  चौसार का एक्टर विजय का सफर आखिरकार कैसा है। थलापति विजय कितने करोड़ों के मालिक हैं?

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के रुझान देख उमर अब्दुल्ला ने 2 शब्दों में क्या लिख दिया ऐसा, BJP बोली- मर्यादा का ध्यान रखें सीएम

पेरियार, के कामराज और आंबेडकर की तस्वीर

27 अक्टूबर 2024 में विक्रम मंडी में उनकी पहली रैली होती है। लाखों की संख्या में लोग वहां मौजूद थे। लाल और पीली धारियों वाले झंडों से पूरा मैदान चमक रहा था। इन सबके बीच कड़ी धूप में धीमी दौड़ लगाते हुए विजय सभा में दाखिल होते हैं। लोगों का जोश अगले दिन के देश भर के अखबारों में छपने वाला था। उस मंच से विजय ने अपनी विचारधारा भी साफ कर दी थी। सेकुलर सोशल जस्टिस उन्होंने अपने गुरुओं के तौर पर पेरियार, के कामराज, डॉ. भीमराव अंबेडकर, वेलू नचियार और अंजलि अंबाल की तस्वीरें लगाई। यह एक बहुत ही सधा हुआ पॉलिटिकल स्टैंड है। पेरियार का नाम लेकर उन्होंने द्रविड़ विचारधारा डीएमके और एआईए डीएमके के वोट बैंक को साधा। कामराज के जरिए कांग्रेस के पुराने समर्थकों को और अंबेडकर के जरिए दलित समाज को वेलू नचियार और अंजलि अंबाल के जरिए तमिल राष्ट्रवाद और लैंगिक न्याय को विजय ने साधने की कोशिश की। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के रुझान देख उमर अब्दुल्ला ने 2 शब्दों में क्या लिख दिया ऐसा, BJP बोली- मर्यादा का ध्यान रखें सीएम

टीवीके के सात बड़े वादे जो बने गेम चेंजर 

पहला वादा महिलाओं को ₹2500 महीना। साल में छह फ्री एलपीजी सिलेंडर। शादी के लिए 8 ग्राम सोना, छात्रों को ₹15,000 सालाना, महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, किसानों के कर्ज की माफी। सीधे जनता की जेब और जरूरत से जुड़ी स्कीम्स टीवी ने अपने वादों में रखी जो इस समय गेम चेंजर भी साबित होती हुई नजर आ रही है। फिलहाल के रुझानों से। विजय को लोगों ने क्यों चुना आप उसे भी समझ लीजिए। स्टार पावर इज इक्वल्स टू वोट बैंक। युवाओं का सपोर्ट मिला। पुरानी पार्टियों से लोगों को भारी नाराजगी है। नया विकल्प बनकर विजय तमिलनाडु में आए और सबसे ज्यादा जो विजय की लाइन थी जो फेमस हुई वो था बेटा। बेटा वाली इमोशनल कनेक्ट ने यहां पर पूरे खेल को एक नया मोड़ ही दे दिया। वहीं बता दें कि तमिलनाडु में 50 साल से डीएमके और एआईएडीएमके का खेल चलता रहा था। लेकिन अब तस्वीर बदलती हुई नजर आ रही है। अगर यह रुझान नतीजों में बदले तो यह सिर्फ जीत नहीं दशकों बाद राजनीतिक परिवर्तन तमिलनाडु में होगा। 

प्रमुख खबरें

UNGA 81st Session | भारत की कूटनीतिक सक्रियता, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईयू और नाउरू के नेताओं से की उच्चस्तरीय चर्चा

Houthi हमलों के बीच ब्रिटेन Saudi Arabia के सैन्य विमानों को हवा में देगा ईंधन

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट