केरल: निपाह वायरस से जान गंवाने वाले लड़के के घर के तीन किमी के दायरे में सर्वेक्षण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2021

केरल सरकार ने पांच सितंबर को निपाह वायरस के चलते जान गंवाने वाले 12 वर्षीय लड़के के घर के आसपास तीन किलोमीटर के दायरे में घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया है।

विजयन ने कहा, मृत लड़के के घर से तीन किलोमीटर के दायरे में घर-घर सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण लगभग 15,000 घरों में किया गया और इसमें लगभग 68,000 लोग शामिल हुए। निगरानी दल ने इन क्षेत्रों में किसी भी असामान्य बुखार या अप्राकृतिक मौत का विवरण मांगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान हल्के लक्षणों वाले लोगों की कोविड-19 / निपाह जांच करने के लिये चार मोबाइल लैब स्थापित किए गए थे। उन्होंने कहा, चमगादड़ से एकत्र किए गए नमूने और उनके द्वारा खाए गए फलों के कचरे को भोपाल एनआईवी भेजा जाएगा। ज्वर निगरानी जारी है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हल्के लक्षण वाले लोग 21 दिनों के लिए कमरे में पृथकवास में रहेंगे और स्वास्थ्य कार्यकर्ता उनकी स्थिति की निगरानी करेंगे। गौरतलब है कि कल स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा था कि पीड़ित के सबसे पहले संपर्क में आए 274 लोगों की पहचान की गई है और उनकी निगरानी की जा रही है।

जॉर्ज ने बृहस्पतिवार को कहा था कि निपाह से मरने वाले 12 वर्षीय बच्चे के निकट संपर्क में आए 68 लोगों के वायरस जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

प्रमुख खबरें

Sikar में गाय बेचने के विरोध पर पति ने पत्नी को पिकअप से कुचला, मौत

Haryana के Karnal में पदयात्रा और जनसभा करेंगे Amit Shah

गोकुल दूध संघ में बहुमत बदलने के लिए BJP नियमों से कर रही खिलवाड़: Rahul Gandhi

Delhi Police ने जंतर-मंतर से हटाए बैरिकेड्स, प्रदर्शन स्थल सूची से हटने के बाद खुली सड़कें