भ्रष्टाचार पर हरियाणा विजिलेंस की एक और बड़ी कार्रवाई, खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर को 60,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 01, 2022

चंडीगढ़  हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए फरीदाबाद में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के इंस्पेक्टर को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।  ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार सरकारी कर्मचारी राजबीर सिंह फरीदाबाद में विभाग के वजन और माप अनुभाग में निरीक्षक के रूप में तैनात है। उसने नवीनीकरण लाइसेंस रद्द करने और स्टांप पर्चियां कम करने की धमकी देकर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें: नशा तस्करों पर हरियाणा पुलिस की कार्रवाई

 

जब शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को इसकी सूचना दी तोे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रेड करते हुए इंस्पेक्टर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से रिश्वत की रकम होने के बाद उसे पुलिस हिरासत में ले लिया गया।  विजिलेंस थाना फरीदाबाद में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। आगे की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।