उपदेश देने के बजाय प्रधानमंत्री मोदी को किसानों से बात करने के लिए कहे भाजपा: आतिशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उपदेश देने के बजाय पार्टी को प्रधानमंत्री से कहना चाहिए कि वह आमरण अनशन कर रहे किसानों से बात करें।

आतिशी ने अपने पत्र में लिखा, “भाजपा का किसानों के बारे में बात करना दाऊद इब्राहिम द्वारा अहिंसा का उपदेश देने जैसा है।” उन्होंने भाजपा से किसानों पर राजनीति नहीं करने के लिए कहा।

चौहान ने बुधवार को आतिशी को लिखे पत्र में आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने दिल्ली के किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया। आतिशी ने कहा, “पंजाब में किसान आमरण अनशन पर बैठे हैं।”

उन्होंने चौहान से आग्रह किया कि वह प्रधानमंत्री को किसानों से बात करने के लिए कहें। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा पर डेरा डाले हुए हैं। 13 फरवरी को सुरक्षा बलों ने उन्हें दिल्ली आने से रोक दिया था।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?