Health Tips: चाय-कॉफी की जगह इन पौष्टिक चीजों से करें दिन की शुरूआत, सेहत को मिलेंगे कई लाभ

By अनन्या मिश्रा | Apr 28, 2025

अगर सुबह की शुरूआत अच्छी होती है, तो पूरा दिन अच्छा जाता है। पूरा दिन तरोताजा रहने और शरीर को हेल्दी रखने के लिए सुबह के समय आप जो खाते हैं, वह सेहतमंद होना चाहिए। हालांकि ज्यादातर लोग चाय या कॉफी से अपने दिन की शुरूआत करते हैं। लेकिन चाय या कॉफी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सुबह के समय खाली पेट चाय और कॉफी का सेवन करने से एसिडिटी और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप सुबह के समय चाय कॉफी के अलावा कुछ ऐसे पेय पदार्थों का सेवन करते हैं, जो एनर्जी से भरपूर हो और शरीर को हेल्दी रखे। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे मॉर्निंग ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे सेहत को लाभ मिलता है।

दूध

इसे भी पढ़ें: How To Stop Emotional Eating: इमोशनल ईटिंग को मैनेज करने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

गुनगुना नींबू-पानी

बता दें कि नींबू पानी को एनर्जी ड्रिंक माना जाता है। गर्मियों में आप कभी भी नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या कम करता है। लेकिन अगर आप गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर खाली पेट सेवन करते हैं, तो शरीर को इसका अधिक लाभ मिलता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होती है। यह वेट बढ़ते से रोकता है और चाय-कॉफी की जगह नींबू पानी एक अच्छा ऑप्शन है।

जूस 

अगर आप सुबह की शुरूआत ताजे फलों के जूस के साथ करते हैं, तो यह भी आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। जूस न सिर्फ आपके शरीर को एनर्जी देता है, बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। आप सुबह के समय खाली पेट कई तरह के जूस जैसे आंवले का जूस, एलोवेरा का जूस, अनार का जूस और लौका का जूस आदि पी सकते हैं।

नारियल पानी

स्वास्थ्य के लिए नारियल पानी भी काफी लाभदायक होता है। इसको एनर्जी ड्रिंक माना जाता है और सुबह के समय नारियल पानी पीने से पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। क्योंकि नारियल पानी में वसा और शुगर की मात्रा काफी कम पाई जाती है। इसके लिए सेहत के लिहाज से नारियल पानी हर तरह से अच्छा माना जाता है।

प्रमुख खबरें

LAC पर भारत का चक्रव्यूह! जानिए क्यों सियांग मेगा प्रोजेक्ट से कांप रहा है ड्रैगन

New Zealand पर T20I सीरीज में व्हाइटवॉश का खतरा, Team India करेगी नए प्रयोग

Meerut Police ने मालकिन को नशीला पदार्थ देकर चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को पकड़ा

Cancer Drugs के दाम घटे, Jan Swasthya Abhiyan ने मुनाफे पर सीमा तय करने को कहा