योगी आदित्यनाथ का लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर समेत कई जनपदों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2020

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा, मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों की स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ करें। मुख्यमंत्री ने जनपद लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर, प्रयागराज, सहारनपुर तथा मुजफ्फरनगर पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इन जनपदों में कोविड-19 रोगियों की उपचार व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए उनके संपर्क में आये लोगों की पहचान में तेजी लायी जाए। 

इसे भी पढ़ें: संविदा व्यवस्था को लेकर प्रियंका का योगी सरकार पर निशाना, कहा- युवाओं के दर्द को बढ़ाने की ला रही योजना

कोविड-19 से बचाव व सुरक्षा के सम्बन्ध में आमजन को लगातार जागरूक किये जाने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए विभिन्न माध्यमों का प्रयोग किया जाए। स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग तथा पुलिस द्वारा आपसी समन्वय से लाउडस्पीकर द्वारा लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कोविड हेल्प डेस्क को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री ने मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत धान की खरीद के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि धान खरीद के दौरान क्रय केन्द्रों पर सामाजिक दूरी पर विशेष ध्यान दिया जाए।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने नाबालिग होने पर रद्द की 20 साल पुरानी Conviction

Delhi Voter List में नाम जुड़वाने के लिए 2.18 लाख से अधिक Form-6 जमा हुए

Muzaffarnagar में मेले के विवाद पर BNS धारा 105 के तहत 5 गिरफ्तार, नहर से शव बरामद

Sahibganj में CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने व्यक्ति को Digital Arrest कर ऐंठे 1.20 करोड़ रुपये