ईद पर कश्मीर लौटने वाले छात्रों के घर तक पहुंचने को लेकर इंतजाम करने के निर्देश जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2019

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गुरुवार को अधिकारियों को ईद पर राज्य लौटने वाले छात्रों के घर तक पहुंचने को लेकर इंतजाम करने के निर्देश जारी किए। राज भवन के प्रवक्ता ने कहा कि राज्यपाल ने राज्य से बाहर पढ़ रहे उन छात्रों जोकि ईद पर घर नहीं जा पाएंगे, के लिए ईद उत्सव आयोजित करने के वास्ते संपर्क अधिकारियों को एक लाख रुपये जारी किए हैं।

उन्होंने उपायुक्त कार्यालयों में इस तरह के छात्रों के लिए टेलिफोन की व्यवस्था का निर्देश दिया है ताकि वह राज्य में अपने परिजनों से बात कर सकें। सुरक्षा समीक्षा करने के लिए अधिकारियों के एक समूह के साथ उच्च स्तरीय बैठक के बाद उन्होंने ये निर्देश जारी किए। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को आवश्यक सामग्री भी मुहैया कराने का निर्देश दिया है। 

प्रमुख खबरें

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त