केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर मुंगावली में अवैध खनन पर ताबड़तोड़ बड़ी कार्रवाई

By प्रेस विज्ञप्ति | Dec 01, 2025

अशोकनगर/गुना। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के मल्हारगढ़, बिल्हेरू एवं भेड़का घाट पर खनिज बजरी के अवैध उत्खनन की लगातार शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर और एसपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर रविवार को ताबड़तोड़ कड़ी कार्रवाई की और 7 डंपर, 3 पोकलिन मशीनें, 2 ट्रैक्टर ट्रॉलियों सहित अन्य उपकरण जब्त किए तथा अवैध खनन को बंद कराया। 

केंद्रीय मंत्री सिंधिया हमेशा से ही अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनता की भलाई, पारदर्शिता और कानून व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्ध रहे हैं। इस विशेष मामले में, मुंगावली के लोगों ने अपनी पीड़ा व शिकायतें उठाई, और उनके विश्वास को ध्यान में रखते हुए सिंधिया ने तेजी से प्रशासन को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। उनकी सक्रियता से सुनिश्चित हुआ कि नदी क्षेत्रों और पर्यावरण की रक्षा होती रहे और अवैध मुनाफाखोरों पर लगाम कसी जाए।

प्रमुख खबरें

ऊंचा लंबा कद Remake पर बुरी तरह Troll हुए Akshay-Disha, यूजर्स बोले- Katrina का कोई मुकाबला नहीं

CJP प्रमुख अभिजीत दिपके 6 जून को आएंगे भारत, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लिए जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

Mood Swings और Mental Stress का रामबाण इलाज, ये योगासन देंगे Instant Relief

Top 10 Breaking News 1 June 2026 | The Grand Expansion of West Bengal Power | Surya Chauhan Murder Case | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें