By रेनू तिवारी | Jun 01, 2026
Breaking News 1 June 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
कहते हैं कि मौत कब और किस रूप में सामने आ खड़ी होगी, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। अमेरिका के जॉर्जिया से एक ऐसी ही रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने दो भारतीय मूल के परिवारों की हंसती-खेलती दुनिया को पल भर में उजाड़ दिया। सात फेरे लेने और शादी का जश्न मनाने के महज कुछ ही घंटों बाद एक नवविवाहित जोड़ा विमान हादसे का शिकार हो गया। इस भयानक हेलीकॉप्टर क्रैश में भारतीय मूल के सह-यात्री और पेशे से कमर्शियल पायलट डेव फिजी (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी दुल्हन चमत्कारिक रूप से जिंदा बच गई।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस के बीच सोमवार की सुबह लोगों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई। सोमवार सुबह मौसम के बदले मिजाज के कारण दिल्लीवालों को तेज धूप और लू (Heatwave) के थपेड़ों से थोड़ी राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी के लगभग सभी प्रमुख मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया है।
पश्चिम बंगाल की सियासत में सोमवार को एक ऐतिहासिक और बेहद महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अपनी कैबिनेट का पहला और सबसे बड़ा विस्तार कर दिया है। कोलकाता के राजभवन (लोक भवन) में आयोजित एक भव्य और हाई-प्रोफाइल शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 35 विधायकों ने मंत्री पद की गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल आर. एन. रवि ने सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस विस्तार के साथ ही सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के गढ़ों को ध्वस्त करने वाले अपने सबसे भरोसेमंद और आक्रामक चेहरों को सरकार की कमान सौंप दी है।
Surya Chauhan Murder Case में Asad Encounter के बाद अब उसके घर पर Bulldozer Action की तैयारी
गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में सूर्या चौहान हत्याकांड ने जिस तरह पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था, उसी तरह इस मामले के मुख्य आरोपी असद के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद अब यह प्रकरण कानून, राजनीति और प्रशासनिक कार्रवाई के केंद्र में आ गया है। रविवार तड़के खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में असद ढेर हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हुआ और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान करीब सात राउंड गोलियां चलीं और एक सिपाही भी घायल हुआ।
मॉडल और एक्टर ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जांच संभालते ही सीबीआई की एक खास टीम मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंची। टीम सीधे भोपाल के बागमुगलिया एक्सटेंशन स्थित उस घर में गई, जहां ट्विशा की मौत हुई थी। यह घर ट्विशा की सास और पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह का है।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के बीच सीमा पार से घुसपैठ, अवैध संचार नेटवर्क और आतंकी तंत्र को पुनर्जीवित करने की कोशिशों से जुड़े कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आए हैं। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान समर्थित तत्वों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और हाल के अभियानों में कई महत्वपूर्ण जानकारियां तथा सफलताएं हासिल हुई हैं। हम आपको बता दें कि बारामूला जिले के उरी सेक्टर में सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर तीन लोगों को पकड़ा है जो कथित रूप से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की ओर जाने की कोशिश कर रहे थे। खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए इस अभियान में सोपोर के दो व्यक्तियों और उनके एक सहयोगी गाइड को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने उनकी पहचान आदिल हुसैन, इशफाक लोन और जाफर हाफिज के रूप में की है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं और यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि उनके इरादे और संपर्क किस प्रकार के थे।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली और हैवानियत से भरी वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर दिया है। एक सनकी युवक ने महिला द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने का बदला लेने के लिए उसके महज डेढ़ साल के मासूम बेटे की सड़क पर बेरहमी से पटक-पटककर हत्या कर दी। इस रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात का एक खौफनाक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार रात एक मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके दोनों पैरों में पुलिस की गोली लगी है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सत्ता से बाहर होने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर सुलग रही असंतोष की आग अब खुलकर सामने आ गई है। पार्टी आलाकमान ने कड़ा रुख अपनाते हुए सोमवार को अपने दो मौजूदा विधायकों— संदीपान साहा और ऋतब्रत बनर्जी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। इस बड़ी कार्रवाई ने उन अटकलों पर मुहर लगा दी है कि चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी नेताओं और विधायकों का एक बड़ा धड़ा ममता बनर्जी के नेतृत्व से नाराज चल रहा है और तृणमूल के भीतर एक बड़ा बिखराव शुरू हो चुका है।
'पीठ में छुरा या वफादारी का कत्ल?'... मंत्री ज़मीर अहमद खान के कथित ऑडियो लीक से हिली कांग्रेस
कर्नाटक में एक तरफ कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता के शीर्ष पर पहुंचने का जश्न मना रही है और 3 जून को होने वाले डी.के. शिवकुमार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ पार्टी के भीतर से वफादारी और विश्वासघात की एक ऐसी खौफनाक कहानी सामने आई है जिसने आलाकमान की नींद उड़ा दी है। कैबिनेट गठन की चर्चाओं के बीच एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह वायरल हो रही है, जिसने कांग्रेस खेमे में भारी असंतोष और हड़कंप मचा दिया है। इस लीक ऑडियो में कथित तौर पर राज्य के कद्दावर नेता और मंत्री बी. ज़मीर अहमद खान को दावणगेरे दक्षिण विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को ही हराने की गुप्त साजिश रचते हुए सुना जा सकता है।
भारतीय शिक्षा व्यवस्था के इतिहास में शायद यह पहली बार है जब देश के सबसे बड़े परीक्षा बोर्ड, सीबीएसई (CBSE) के मूल्यांकन और प्रोक्योरमेंट सिस्टम का किसी जांच एजेंसी ने नहीं, बल्कि खुद छात्रों ने 'ऑडिट' कर दिया है। 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' प्रणाली और 'कोएम्प्ट एडुटेक' (Coempt Eduteck) को दिए गए टेंडर को लेकर उठा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। परिणाम घोषित होने के हफ्तों बाद भी राष्ट्रीय मीडिया और राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे पर तीखी बहस जारी है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में जो बात सबसे ज्यादा खटक रही है, वह है सीबीएसई की रहस्यमयी चुप्पी। एक ऐसी संस्था जो लाखों छात्रों से परीक्षा हॉल में हर एक जवाब के पीछे तार्किक कारण मांगती है, वह खुद अपनी टेंडर प्रक्रिया पर पारदर्शिता दिखाने में नाकाम साबित हो रही है।