Bhilwara में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में जल्द से जल्द चालान पेश करने के निर्देश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2023

जयपुर। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा ने भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किए जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए न्यूनतम अवधि में चालान पेश कर अपराधियों को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाने के हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता के मुताबिक, मिश्रा के निर्देश पर अतिरिक्त महानिदेशक (अपराध) दिनेश एमएन भीलवाड़ा गए हैं।

इसे भी पढ़ें: नूंह में तनाव पैदा होने की आशंका के बारे में खुफिया जानकारी नहीं थी: गृह मंत्री अनिल विज

नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद उसके शरीर को कोयला बनाने वाली भट्टी में डालने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ऐसी जघन्य आपराधिक वारदातों को बहुत गंभीरता से ले रही है।

प्रमुख खबरें

Zaheer Khan ने Yuvraj Singh संग मिलाया हाथ, Canada में बढ़ाएंगे Cricket का दायरा!

Mayawati ने आकाश को क्यों दिखाई जमीन ? BSP के इस फैसले का UP Elections पर क्या होगा असर?

Supreme Court ने Delhi Metro के 17 स्टेशन बंद करने पर केंद्र और DMRC से मांगा जवाब

होने वाली है पुतिन की एंट्री, तभी उससे पहले भारत में रूस ने उतारे 3 मिलिट्री विमान